साल 2019 की विदाई है और 2020 का आगमन। हर कोई चाहता है कि नया साल नयी खुशियाँ लेकर आये। आइये पढ़ते हैं इसी विश्वास के साथ लिखी गयी नव वर्ष पर हास्य कविता ( Nav Varsh Par Hasya Kavita ) “वक़्त आप जो साथ हैं”

नव वर्ष पर हास्य कविता

नव वर्ष पर हास्य कविता

2019 साल अब नौ दो ग्यारह हो जाएंगे
और श्री श्रीमहाराज 2020 प्रस्थान करेंगे
इनमे दो शून्य की शक्ति का समावेश है
देखें इनमें कितना जोश और आवेश है।

दो शून्य हमारी आमदनी में भी जोड़ देना
पीछे ही लग जाना और बस लगे ही रहना
अरमानो की नैया अबकी पार हो जाये
2019 की तरह जाया ना बेकार हो जाये।

2020 जी हमको भी हीरो बना दीजिये
शिकायतें होंगी 2021 से मना लीजिये
आपके आने की खुशियां जमकर मनाएंगे
खुशियों के साथ 2021 की सैर करवाएंगे।

वक़्त आप जो साथ हैं तो सारे साथ निभाएंगे
विश्वास उम्मीदें आपसे और कहां हम जाएंगे।
बनो सौभाग्य जीवन भर यादों में बस जाएंगे
साधो जैसे के तैसे रहेंगे बदल आप बस जाएंगे।

पढ़िए :- नए साल पर कविता “अंततम और नूतन वर्ष”


सारिका अग्रवालयह कविता हमें भेजी है सारिका अग्रवाल जी ने जो कि बिरतामोड, नेपाल में रहती हैं।

“ नव वर्ष पर हास्य कविता ” ( Nav Varsh Par Hasya Kavita ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे रचनाकार का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

 

Leave a Reply