छात्र ही हमारे देश का भविष्य होते हैं। ऐसे में उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रेरणा की बहुत आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों की उम्र ऐसी होती है कि अगर उन्हें समय रहते सही शिक्षा न दी जाए तो वह बुरी संगत में फंस सकते हैं। ऐसे में उन्हें समय-समय पर उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते रहना चाहिए। आइये पढ़ते हैं ऐसी ही ( Student Motivational Poem In Hindi ) विद्यार्थियों के लिए प्रेरक कविता :-

विद्यार्थियों के लिए प्रेरक कविता

उठो नौजवां छूलो उड़ कर गगन।
झुके न तिरंगा जब तक है दम।
उठो नौजवां छूलो उड़ कर गगन।

राम कृष्ण जैसे बनो तुम विद्यार्थी।
चलो सत्य पथ पर बनो नहीं स्वार्थी ।
नाम हो धरा पर भी गूँजे गगन ।
उठो नौजवां छूलो उड़ कर गगन।

तुम्हीं भावी सैनिक कर्णधार मेरे
तुझे माँ पुकारे सुनो लाल मेरे।
लुटने न देना तुम बचालो चमन।।
उठो नौजवां छूलो उड़ कर गगन।

भगत सिंह ने है तुमको पुकारा।
घिरा दुश्मनों से चमन है हमारा।
लड़ो आखरी सांस तक में है दम।।
उठो नौजवां छूलो उड़ कर गगन।

शहीदों को साथी नहीं भूल जाना
करे याद तुमको भी सारा जमाना।
उनके ही दम पे है चैनो अमन।।
उठो नौजवां छूलो उड़ कर गगन।

झुके न तिरंगा जब तक है दम।
उठो नौजवां छूलो उड़ कर गगन।

पढ़िए :- शिक्षक के ऊपर कविता “शिक्षक ईश समान है”


रचनाकार का परिचय :-

श्रीमती केवरा यदु " मीरा "यह कविता हमें भेजी है श्रीमती केवरा यदु ” मीरा “ जी ने। जो राजिम (छतीसगढ़) जिला गरियाबंद की रहने वाली हैं। उनकी कुछ प्रकाशित पुस्तकें इस तरह हैं :-
1- 1997 राजीवलोचन भजनांजली
2- 2015 में सुन ले जिया के मोर बात ।
3-2016 देवी गीत भाग 1
4- 2016 देवीगीत भाग 2
5 – 2016 शक्ति चालीसा
6-2016 होली गीत
7-2017 साझा संकलन आपकी ही परछाई।2017
8- 2018 साझा संकलन ( नई उड़ान )

इसके अतिरिक्त इनकी अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनायें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्हें इनकी रचनाओं के लिए लगभग 50 बार सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें वूमन आवाज का सम्मान भी भोपाल से मिल चुका है।
लेखन विधा – गीत, गजल, भजन, सायली- दोहा, छंद, हाइकु पिरामिड-विधा।
उल्लेखनीय- समाज सेवा बेटियों को प्रशिक्षित करना बचाव हेतु । महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु मदद गरीबों की सेवा।

“ विद्यार्थियों के लिए प्रेरक कविता ” ( Student Motivational Poem In Hindi ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे रचनाकार का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply