कोरोना पर देशभक्ति रचना

कोरोना पर देशभक्ति रचना

महामारी कोरोना की,
ऐसे हम निपटा देंगे।
एकसूत्र में बंधकर के हम
एकता दिखला देंगे।।

आयुर्वेदिक औषध इसका
एकमात्र उपचार है।
जिस कोरोना के आगे,
आज सभी देश लाचार हैं।।

भारत देश महान है ,
इस बात का भान करा देंगे।
विश्व गुरू भारत अपना,
दुनियां को दिखला देंगे।।

सवा अरब की ताकत का,
एहसास तुम्हें हो जाएगा।
विश्व पटल पर जिस दिन अपना,
भगवा रंग लहराएगा।।

सत्य सनातन धर्म का लोहा,
सारी दुनियां मानेगी।
गीता ग्रंथ , कुरान औ,
वेदों के सार को जानेगी।।

तुलसी कृत रामायण जब ,
घर-घर गाई जाएगी।
अपने भारत देश में समझो,
तब खुशहाली आएगी।।

भारत माता की सौगंध हमें,
वो दिन जल्दी आएगा।
तिरंगा झंडा शान से तब,
फर-फर-फर लहराएगा।।

पढ़िए :- कोरोना को हारने पर हिंदी कविता “फतह कर अब”


रचनाकार का परिचय

रीता अरोड़ा

नाम :- रीता अरोड़ा
उपनाम :- “जयहिन्द हाथरसी” दिल्ली
साहित्य विधा :- हास्य, ओज व सम-सामयिक गद्य व पद्य सभी
शिक्षा :- B A, B.ED
सम्मान :- साहित्य व समाज सेवा क्षेत्र में विभिन्न सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।
पुस्तक:- एक एकल काव्य पुस्तक, दो पुस्तकें प्रकशनाधीन, चालीस साझा संग्रह
साहित्यिक पद :- ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच उपाध्यक्ष, प्रणाम पर्यटन पुस्तक सदस्य, मित्र संगम पत्रिका सांस्कृतिक सचिव, दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कार्यकारिणी सदस्य, दस्तक प्रभात पटना दैनिक समाचार पत्र सदस्य
एन जी ओ :- विभिन्न एन जी ओ व समाजसेवी संगठन तथा धार्मिक संगठन में कार्यकर्ता सदस्य
जयहिंद मंच :- राष्ट्रीय परिषद की सदस्या

“ कोरोना पर देशभक्ति रचना ” ( Corona Par Desh Bhakti Kavita ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे रचनाकार का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply