कविता क्या लिखूँ | Hindi Kavita Kya Likhun

आप पढ़ रहे हैं ( Hindi Kavita Kya Likhun ) कविता क्या लिखूँ :-

कविता क्या लिखूँ

कविता क्या लिखूँ

कुछ गहरा सा लिखना था,
कविता से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ कीर्तन सा लिखना था,
आरती से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ ठहरा सा लिखना था,
दर्द से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ अपना सा लिखना था,
स्नेह से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ मंत्र सा लिखना था,
गायत्री से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ अहसास सा लिखना था,
मुस्कान से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ समन्दर सा लिखना था,
आँसू से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ खुबसूरती सा लिखना था,
आँखो से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ नव्य सा लिखना था,
रचना से ज्यादा क्या लिखूँ ?

कुछ वात्सल्य सा लिखना था,
माँ से ज्यादा क्या लिखूँ ?

सुनो-
अब जिन्दगी लिखनी है,
परमात्मा, आपकी
माया ज्यादा क्या लिखूँ !!

पढ़िए :- हिंदी कविता कुछ पल | Hindi Kavita Kuchh Pal

Hindi Kavita Kya Likhun  के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Praveen Kucheria

Praveen Kucheria

मेरा नाम प्रवीण हैं। मैं हैदराबाद में रहता हूँ। मुझे बचपन से ही लिखने का शौक है ,मैं अपनी माँ की याद में अक्सर कुछ ना कुछ लिखता रहता हूँ ,मैं चाहूंगा कि मेरी रचनाएं सभी पाठकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *