हिंदी कविता स्त्री मन

हिंदी कविता स्त्री मन

हिंदी कविता स्त्री मन

स्त्री मन को यह जमाना नहीं समझ पाया,
जब जब जमाने ने स्त्री को ठुकराया।

तब स्त्री ने पुरुषों को भी मात देकर बताया,
स्त्री तेरे मन को यह जमाना नहीं समझ पाया।

तू कटती, जलती रही परिवार को भोजन खिलाने के लिए,
तू मरती मिटती रही खुद का सम्मान बचाने के लिए।

जब बात आई परिवार की तो
रानी लक्ष्मीबाई बनकर सामने आई,
जब बात आएगी सुरक्षा की तब
तूने दुर्गा मां बनकर पूरी सृष्टि बचाई।

स्त्री तुझे हर बा
जमाने ने तिरस्कार दिया,
पर तूने नहीं किया भेदभाव
तूने जमाने को हर बार प्यार दिया।

स्त्री तेरे मन को
यह जमाना नहीं समझ पाया,
परिवार की खुशहाली के लिए
तूने अपने सपनों को दफनाया।

कि परिवार की मान और मर्यादा के लिए
तूने अपनी खुशियों को ठुकराया,
तेरी वजह से ही दुनिया में पुरूष आ पाया
फिर भी पुरुष ने तेरा तिरस्कार किया।

कभी मां बनकर कभी बहन बनकरतो कभी बेटी बनकर
तूने हर बार जमाने को प्यार दिया,
फिर भी लोगों ने क्यों तेरा तिरस्कार किया
ऐ स्त्री तेरे मन को यह जमाना सच में नहीं समझ पाया।

पढ़िए :- स्त्री पर कविता | उड़ना चाहती थी


रचनाकार का परिचय

हरि ओम पटेल

यह कविता हमें भेजी है हरि ओम पटेल, ने रायगढ़, छत्तीसगढ़ से।

“ हिंदी कविता स्त्री मन ” ( Hindi Kavita Stree Man ) आपको कैसी लगी? ” हिंदी कविता स्त्री मन ” के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply