पति पत्नी पर भावनात्मक कविता :- कौन किसको भाये

आप पढ़ रहे हैं पति पत्नी पर भावनात्मक कविता ( Pati Patni Par Bhavnatmak Kavita )”कौन किसको भाये” :-

पति पत्नी पर भावनात्मक कविता

पति पत्नी पर भावनात्मक कविता

राजा ही सबको क्यों भाता है
इसलिए कि,
वो सिर्फ कमाता है
खुशबू देती है
रात की रानी
जिससे घर-आँगन
महक जाता है।

राजा कांटो से है भरपूर
खिलकर मद में रहे वो चूर,
जिस रानी ने गले लगाया
उसको ही कर देता दूर।

राजा है सम्मान तो रखो,
रानी का भी मान
बिन रानी, राजा भी
हो जाता है बेईमान
वंश की बेल बढ़ाने,
रानी को घर लाये
राजा जग में नाम कमाये
रानी का होता अपमान।

राजा रानी एक हो जाए तो
किसकी क्या है मजाल,
सात जनम भी कट जाएंगे
क्या शब्दों का जंजाल।

क्यों एक की बात सुनेंगे
क्यों एक की गाथा,
दोनो मिलकर रचे कहानी
क्यों दुनिया लगाये माथा।

पढ़िए :- ख़ुशी पर कविता “अपने जीवन को जीते हैं”


सारिका अग्रवालयह कविता हमें भेजी है सारिका अग्रवाल जी ने जो कि बिरतामोड, नेपाल  में रहती हैं।

“ पति पत्नी पर भावनात्मक कविता ” ( Pati Patni Par Bhavnatmak Kavita ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे रचनाकार का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *