सफर पर कविता – आप पढ़ रहे हैं Safar Poem In Hindi :-

Safar Poem In Hindi
सफर पर कविता

सफर पर कविता

जिंदगी का सफ़र,
सकून से है जीना।
खुशी व गम आते है,
सबको है पीना।

जिंदगी है ईश्वर की अमानत,
कहां व कब हो जाए खत्म।
मिलन सार रहो सबसे,
मत देओ किसी को सितम।

जिंदगी के सफ़र को,
बनाना है हसीन व सुंदर।
तो निस्वार्थ हो जीवन,
मैल मत रखो‌ मन के अंदर।

हमेशा रखो ईश्वर पर आस्था,
ईमानदारी से करते रहो कर्म।
जीवन सफ़र पवित्र होगा,
धर्म का भी यही है‌ मर्म। 

जीवन मे है कई चुनौतियां,
पर अच्छा मिले हमसफ़र।
तो हिम्मत व‌ हौंसले के साथ,
कट जाता है जीवन सफ़र। 

हर सुख दु,:ख का साथी,
कहलाता है हमसफ़र।
विश्वास,पीठ थपथपाने से,
आसान होता जीवन सफ़र।

जीवन का सफ़र हो ऐसा,
याद करे सब लोग हमेशा।
मर कर भी अमर हो नाम,
कर्म करे हम ऐसे हमेशा।

जब जब भी आए समस्या,
संबल दे हमसफ़र को।
लेकर सहारा देकर सहारा,
बढ़ाते जाएं जीवन सफ़र को।

कहते है गम खाने वाला ही,
बाद में बनता है बादशाह।
रखो सादा जीवन उच्च विचार‌ हमेशा।
तो खूब होगी जीवन सफ़र में वाह वाह।

पढ़िए :- जिंदगी का सफर कविता | ऐ जिन्दगी मत पूछ


रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"

हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति ( रिसोर्स पर्सन ) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते।

मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ सफर पर कविता” ( Safar Poem In Hindi ) आपको कैसी लगी? सफर पर कविता के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply