Zindagi Kavita In Hindi – आप पढ़ रहे हैं जिंदगी पर कविता

Zindagi Kavita In Hindi
जिंदगी पर कविता

Zindagi Kavita In Hindi

ईश्वर द्वारा बख्शीश,
सांसों का नाम है जिंदगी।
मन में ना हो गंदगी,
जिंदादिल हो जिंदगी।

सर ऊंचा रहे हमेशा,
ऐसी जियो जिंदगी।
कभी सर नीचा ना हो,
झेलनी ना पड़े शर्मिदंगी।

बात का सच्चा,
लंगोट का पक्का।
काम करो अच्छा,
किसी को ना लगे धक्का। 

जिंदगी जीने का हो सलीका,
जीवन होता है अनमोल। 
उत्तम रहे आचरण,
सबसे मीठा बोल।

जिंदगी में आते रहते है,
सुख दुःख और गम।
हौसले और उत्साह से,
बने रहो हमेशा सम।

मरने के बाद भी,
दुनिया करें फरियाद।
आया था कोई फरिश्ता,
गाये गीत खूब करे याद।

पढ़िए :- ऐ जिंदगी मुश्किलों को टाल | Hindi Poetry On Life


रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"

हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति ( रिसोर्स पर्सन ) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते।

मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ जिंदगी पर कविता ” ( Zindagi Kavita In Hindi ) आपको कैसी लगी? Zindagi Kavita In Hindi के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply