Deepon Ka Tyohar Diwali | दीपों का त्यौहार दीवाली | Festivals Of Light

Deepon Ka Tyohar Diwali – आप पढ़ रहे हैं दीपों का त्यौहार दीवाली

Deepon Ka Tyohar Diwali
दीपों का त्यौहार दीवाली

Deepon Ka Tyohar Diwali

त्यौहारों में खास दिवाली,
बच्चों का आनंद दिवाली। 

रिश्ते नातों का मेल दीवाली,
दीपों का त्यौहार दिवाली। 

खुशियों का गुब्बार दिवाली,
सुंदरता की मान दिवाली। 

पटाखों का शौर दीवाली,
दीपों का त्यौहार दिवाली। 

नवयोवना कि आश दिवाली,
उल्लास का नाम दिवाली। 

हिंदुओं का पर्व दीवाली,
दीपों का त्यौहार दिवाली। 

श्रीराम का प्रेम दिवाली,
लक्ष्मण की आन दिवाली। 

भरत का संयम दिवाली,
कौशल्या का आशीष दिवाली 

हनुमान की अरदास दिवाली,
सुग्रीव की मित्रता दिवाली। 

अयोध्या की खुशी दिवाली,
सरयू की मुस्कान दिवाली। 

युवकों का जोश दीवाली,
दीपों का त्यौहार दिवाली। 

बिछड़ों का मेल दिवाली,
छोटों का प्यार दिवाली।

बड़ों का आदर दीवाली,
दीपों का त्यौहार दिवाली।

पढ़िए :- दीपक पर कविता – दीपक हूँ, मैं शुभ दिवाली


रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"

हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति ( रिसोर्स पर्सन ) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते।

मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ दीपों का त्यौहार दीवाली ” ( Deepon Ka Tyohar Diwali ) आपको कैसी लगी? Deepon Ka Tyohar Diwali के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *