भारत माता पर कविता – मां भारती | Bharat Mata Poem In Hindi

भारत माता पर कविता – देशभक्ति का भाव लिए भारत माता पर छोटी कविता ( Short Poem On Bharat Mata In Hindi )-

Bharat Mata Poem In Hindi
भारत माता पर कविता

भारत माता पर कविता


हे भारत माता तुम्हें प्रणाम
मां तेरे आन बान शान के लिए
मैं तुम पर हो जाऊं कुर्वान
करता हूं वंदना तेरी,
अपना शीश झुकाकर के
उन वीरों को नमन करु मैं
जिन्होंने आजादी दिलाई
आजादी को लक्ष्य बनाकर
छक्के दुश्मन के छुड़ाये
आज भी भारतीय वीर जवान
देश के लिए हो रहा कुर्बान
शत् शत् इन वीरों को प्रणाम।

हे मां भारती
यहां ये क्या हो रहा
दुष्कर्म हर ओर हो रहा है
छल कपट भी खूब हो रहा है
दे हमें ऐसा शासक
जो इस बर्बादी को रोके
राष्ट्र समृद्धि हो जिसका लक्ष्य
मां पर न आंच आए
जो तिरंगे के सम्मान में झुक जाए
हे मां दे हमें ऐसा शासक।।

पढ़िए :- भारत माता की जय कविता “भारत माता की जय जय हो”


रचनाकार का परिचय  –

कालिका प्रसाद सेमवाल

नाम— कालिका प्रसाद सेमवाल
शिक्षा—एम०ए०, भूगोल, शिक्षा शास्त्र
आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन कोर्स विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बी०एड० सम्प्रति व्याख्यात
सेवारत —जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा रूद्रप्रयाग उत्तराखंड
प्रकाशित पुस्तकें–रूद्रप्रयाग दर्शन
अमर उजाला,दैनिक जागरण ,हिंदुस्तान व पंजाब केसरी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में धर्म संस्कृति व सम सामयिक लेख प्रकाशित होते हैं ,उत्तराखंड विघालयी शिक्षा की हमारे आसपास,कक्षा 3,4,5, और कक्षा 6 की सामाजिक विज्ञान पुस्तक लेखन समिति के सदस्य और लेखक भी हैं।

अब तक प्राप्त सम्मान—
रेड एण्ड व्हाईट पुरस्कार, हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा साहित्यभूषण, साहित्य मनीषी,अन्य मानस श्री कालिदास सम्मान,उत्तराखंड गौरव साहित्य मण्डल, श्रीनाथ द्वारा साहित्य रत्न, साहित्य महोपाध्याय सम्मानोपधि व देश की विभिन्न संगठनों द्वारा साहित्य में पचास से अधिक सम्मान मिल चुके है
पता—मानस सदन अपर बाजार
रूद्रप्रयाग उत्तराखंड
पिनकोड 246171


“ भारत माता पर कविता ” ( Bharat Mata Par Kavita ) आपको कैसी लगी? ” भारत माता पर कविता ” के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे रचनाकार का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

हमारा फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

धन्यवाद।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *