भूख पर कविता – भूख की कामना है | Bhookh Par Kavita
भूख पर कविता
भूख पर कविता

भूख की कामना है मिले रोटियां
रहे सम्मान ना या बिके बेटियां
भूख की आग जलती है बुझती कहां?
इसके आगे ना दिखती है जन्नत जहां।
आग में जलते देखा है बच्चे जवां
भूख से जो तड़प करके देते हैं जां
रोटियां हो कई दिन पुरानी तो क्या
भूख में रोटी होती है ताजी वहां।
भूख कैसे मिटे पेट में जो लगी
जान अटकी हलक पर अड़ी की अड़ी
हैं तड़पते सड़क के किनारे पड़े
टूक रोटी दो मांगे वहां पर खड़े।
कुछ करो ना करो पर मिटाओ क्षुधा
भूख से क्यूं तड़प के हो कोई जुदा
भूखे को खिलाए जो रोटी यहां
अहमियत उसकी होती है मानो खुदा।
भूख से ही बनी सारी रिस्तें यहां
हैं बंधे डोर में सारी दुनिया जहां
छोड़ अपनों को जाता कोई न कोई
भूख को शांत करने यहां से वहां।
भूख के नाम पे लूट जाता कोई
सच्चा भूखा तड़पता रह जाता वहीं
भूख क्यों इतना ज्यादा है ज़ालिम बना
पाप हाथों से कर देख पाता नहीं।
भूख ही है जो सबसे मिलाती हमें
दूर अपनों से करके रुलाती हमें
भूख को समझें तो ऐसा सिद्धांत है
जो जीवन को जीना सिखाती हमें।
बांट मिलकर हम खाएं सभी साथ में
भूख से मर ना पाए कोई पास में
साथ जाता नही धन किसी के कभी
दो निवाला खिला कर लो पुण्य हाथ में।
भूख की कामना है मिले रोटियां
रहे सम्मान ना या बिके बेटियां
भूख की आग जलती है बुझती कहां?
इसके आगे ना दिखती है जन्नत जहां।
आग में जलते देखा है बच्चे जवां
भूख से जो तड़प करके देते हैं जां
रोटियां हो कई दिन पुरानी तो क्या
भूख में रोटी होती है ताजी वहां।
भूख कैसे मिटे पेट में जो लगी
जान अटकी हलक पर अड़ी की अड़ी
हैं तड़पते सड़क के किनारे पड़े
टूक रोटी दो मांगे वहां पर खड़े।
कुछ करो ना करो पर मिटाओ क्षुधा
भूख से क्यूं तड़प के हो कोई जुदा
भूखे को खिलाए जो रोटी यहां
अहमियत उसकी होती है मानो खुदा।
भूख से ही बनी सारी रिस्तें यहां
हैं बंधे डोर में सारी दुनिया जहां
छोड़ अपनों को जाता कोई न कोई
भूख को शांत करने यहां से वहां।
भूख के नाम पे लूट जाता कोई
सच्चा भूखा तड़पता रह जाता वहीं
भूख क्यों इतना ज्यादा है ज़ालिम बना
पाप हाथों से कर देख पाता नहीं।
भूख ही है जो सबसे मिलाती हमें
दूर अपनों से करके रुलाती हमें
भूख को समझें तो ऐसा सिद्धांत है
जो जीवन को जीना सिखाती हमें।
बांट मिलकर हम खाएं सभी साथ में
भूख से मर ना पाए कोई पास में
साथ जाता नही धन किसी के कभी
दो निवाला खिला कर लो पुण्य हाथ में।
पढ़िए :- क्षमादान पर कविता | Kshmadan Par Kavita
रचनाकार का परिचय

यह कविता हमें भेजी है रामबृक्ष कुमार जी ने अम्बेडकर नगर से।
“ भूख पर कविता ” ( Bhookh Par Kavita ) आपको कैसी लगी ? “ भूख पर कविता ” ( Bhookh Par Kavita ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।
यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।
हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।
- हमारा फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
धन्यवाद।