आप पढ़ रहे हैं कविता कैसी शिक्षा कैसा नाम :-

कविता कैसी शिक्षा कैसा नाम

कविता कैसी शिक्षा कैसा नाम कविता

क्या है उत्तर क्या है दक्षिण 
कैसी शिक्षा कैसा नाम 
भोली भाली कितनी प्यारी 
जनता को रोटी से काम 

भाड़ में जाए पढ़ना लिखना 
अच्छा जीवन अच्छा धाम 
जो होगा देखा जाएगा 
पैक बनेगा हर एक शाम

किए बिना ही मेहनत कुछ भी
राशन मिलता दो-दो बार
मिले खतौनी वाला रुपया
रुपया आवे छप्पर फाड़

कौन जरुरत करने का कुछ
मेहरबान है जब सरकार
क्यों कुछ जाने क्यों कुछ माने
किसका क्या है अब दरकार। 

बड़े मौज से बीत रहा है
चिंता फिकर नहीं दिन रात
फिर काहें कै फ़िक्र करे हम
कटत दाल अरहर और भात

दादा बाबा पढ़े ना कोई
हम पढ़िकै फिर का बन जाब
ना कुछ मिलिहै काम अगर तो
दारू पीकर बनब नबाब

मरिकै का कुछ लैइकै जाबै
सब पड़ा यहीं रह जाएगा  
बाप पूत फिर करब नरेगा
पैसा दो गो आएगा

काली अक्षर भैंस बराबर
जीवन में क्या उसका काम
क्या है उत्तर क्या है दक्षिण 
कैसी शिक्षा कैसा नाम। 

पढ़िए :- शिक्षित से अच्छा अनपढ़ था | आधुनिक शिक्षा पर कविता


रचनाकार का परिचय

रामबृक्ष कुमार

यह कविता हमें भेजी है रामबृक्ष कुमार जी ने अम्बेडकर नगर से।

“ कविता कैसी शिक्षा कैसा नाम ” ( Kavita Kaisi Shiksha Kaisa Naam ) आपको कैसी लगी ? “ कविता कैसी शिक्षा कैसा नाम ” ( Kavita Kaisi Shiksha Kaisa Naam ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply