हिंदी कविता चन्दा मामा | Hindi Kavita Chanda Mama

आप पढ़ रहे हैं हिंदी कविता चन्दा मामा :-

हिंदी कविता चन्दा मामा

हिंदी कविता चन्दा मामा

चंदा मामा चन्दा मामा चन्दा मामा!
अब तो सूरज ढल गयी है निकलो मामा!!
चंदा मामा चन्दा………..!

आसमान में घना अंधेरा छाया देखो!
निशा ने घनघोर अंधेरा लाया देखो!!
चंदा मामा चन्दा……..!

गोल-मटोल चेहरा अपना दिखलाओ मामा!
नभ में शीतल आभा बरसाओं मामा!!
चंदा मामा चन्दा……..!

मेरी बिटिया बुला रहीं है आओ मामा!
जल्दी आना जल्दी आना चन्दा मामा!!
चन्दा मामा चन्दा……..!

टिमटिमाते तारे जूनून तुम भी आना!
अपनी चांदनी मेरे आंगन में बिखेरते आना!!
चंदा मामा चन्दा……..!

हलवा,पुरी,खिर बताशे संग में लाना!
मेरी मुन्नी बुला रहीं है जल्दी आना!!
चंदा मामा चन्दा……….!

प्यारी-प्यारी गुड्डे-गुड़ियाॅं झुनझुने लाना!
रंग-बिरंगे चाबी वाली खिलौने लाना!!
चंदा मामा चन्दा……….!

तारों के संग होले-होले निन्दिया आना!
मेरी बेटी जाग रहीं है उनको सुलाना!!

चंदा मामा चन्दा……..!

धीरे-धीरे हाथों से पलना हिलाना!
होले-होले मांथे पर तुम थपकी देना!!
चंदा मामा चन्दा……..!

मेरी तनया के आंखों निन्दिया आना!
प्यारी-प्यारी मिठी-मिठी सपने लाना!!
चन्दा मामा चन्दा………!

पढ़िए :- चाँद पर छोटी कविता – चंद्रमा की सूरत | Poem On Moon


बिसेन कुमार यादव

यह कविता हमें भेजी है बिसेन कुमार यादव जी ने गाँव-दोन्देकला, रायपुर, छत्तीसगढ़ से।

“ हिंदी कविता चन्दा मामा ” ( Hindi Kavita Chanda Mama ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *