कविताएं :- कविताओं के महत्व पर हिंदी कविता

कविताओं का महत्व बताती हुयी हिंदी कविता ” कविताएं ” :-

कविताएं

कविताएं

मिट्टी, पानी, हवा ,धूप सी होती है कविताएँ,
जोश चेतना ज्ञान और जज्बा
हर मानव में भर देती हैं कविताएं।

कल्पना और वास्तविकता के बीच रिक्त स्थान को
पूर्ण करती हैं कविताएं।

घोर निराशा युक्त जीवन में खुशियां लाती है कविताएं,
कविताओं के रस में डुबकी लेकर भक्त कवि रसखान बना।

कविताओं ने सूर दिया,
कविताओं ने कालिदास दिया।

गुजरात में जन्मे दयानंद ने कविताओं को अपनाया,
सत्यार्थ प्रकाश लिखकर के क्रांति का झंडा फहराया।

कविताएं दिल का मरहम है,
प्यार का अलग जगाती हैं।

सद्भाव एकता प्रेम की,
कविताएँ सरिता बहाती हैं।

कविताएं तो झरना है ज्ञान का,
कविताएं ही क्रांति लाती हैं।

कविताओं की महिमा का बखान करूं,
शब्द कम पड़ जाते है।

प्रभात कृतज्ञ है शब्दों का
नित्य कलम में मेरी आते हैं…


रचनाकार का परिचय

प्रभात पांडे

नाम : प्रभात पांडे
पिता का नाम : श्री शिव कुमार पांडे
पता : 121 बौद्ध नगर नौबस्ता कानपुर
व्यवसाय : विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विभाग सेन डिग्री कॉलेज कानपुर

आपकी रचनाएं व लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं पर प्रकाशित होते रहते हैं।

“ हिंदी कविता – कविताएँ ” के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *