Maa Sharde Vandana – प्रस्तुत है विक्की चंदेल जी द्वारा रचित ” माँ शारदे वंदना ” :-

Maa Sharde Vandana
माँ शारदे वंदना

Maa Sharde Vandana

हे शारदे माँ हे शारदे माँ,
ज्ञान का हमको वरदान दे।

नफ़रत के छाए अंधेरे को,
सबके दिलों से दूर कर दे।

करूणामयी हंसवाहिनी माँ,
मन में सबके करुणा भर दे।

हाथ पकड़कर हम सब का,
भव सागर से तू पार कर दे।

जगमग जगमग जग चमके,
झोली ख़ुशियों से तू भर दे।

मन से मोह माया दूर करके,
निःस्वर्थ प्रेम दिलों में भर दे।

हर पल तेरा गुणगान करे माँ,
वीणावादिनी हमें वरदान दे।

नवल विजय का उत्थान मिले,
हंस-वाहिनी माँ हमें तार दे।

हमको नित अपना प्यार दे,
निज़चरण में थोड़ा स्थान दे।

श्रद्धा विश्वास हर पल बढ़े,
चंदेल पे एक उपकार कर दे।

हे शारदे माँ हे शारदे माँ,
ज्ञान का हमको वरदान दे।

नफ़रत के छाए अंधेरे को,
सबके दिलों से दूर कर दे।

पढ़िए :- हे माँ सरस्वती | सरस्वती वंदना


रचनाकार का परिचय

विक्की चंदेल

नाम :- विक्की चंदेल
उपनाम :- चंदेल साहिब
पिता :- श्री जगदीश चंद
माता :- श्रीमती बर्फ़ी देवी
शिक्षा :- MBA (HR & Finance)
पता :- गाँव मनहण, डाकघर सुनहानी, तहसील झंडूता, ज़िला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, पिन:- 174029
पहचान:-

  1. अंतराष्ट्रीय अग्निशिखा मंच मुंबई रजि. हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष।
  2. समरस संस्थान गुजरात रजि. पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष।
  3. क्रांतिवीर मंच पूर्व महासचिव।
  4. पद्मनाभ साहित्य परिषद हिमाचल अध्यक्ष।
  5. राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी रजि. हिमाचल प्रदेश पूर्व महासचिव साहित्य प्रकोष्ठ।
  6. काव्यकुल संस्था पंजी. गाजियाबाद पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष।

“ माँ शारदे वंदना ” ( Maa Sharde Vandana ) आपको कैसी लगी? ” Maa Sharde Vandana ” के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply