श्री कृष्ण पर हिंदी कविता :- मोहे श्याम पिया मन भावे

श्री कृष्ण पर हिंदी कविता :- भगवान श्री कृष्ण के प्रेम में लिखी गयी भक्तिमय कविता।

श्री कृष्ण पर हिंदी कविता

श्री कृष्ण पर हिंदी कविता

इन्ह नयनन जिन्ह दरस को तरसे तिन्ह मधुवन आ जावे ।
मोहे श्याम पिया मन भावे ।।

प्रीत की रीत लगी गिरधर से मन चरनन्हि सुधि पावे ।
मोहे श्याम पिया मन भावे ।।

मैं विरहन मन प्रेम पियासा प्रेम मगन धुन गावे ।
मोहे श्याम पिया मन भावे ।।

नेह के नैन से मोरे सांवरे मोहि नैनन बस जावे ।
मोहे श्याम पिया मन भावे ।।

परम दयाल निहाल करो मोहि विरह बहुत तड़पावे ।
मोहे श्याम पिया मन भावे ।।

तरु पल्लव सर कूप सरोरूह तन मन अगन लगावे ।
मोहे श्याम पिया मन भावे ।।

प्यार का सार है सर्व समर्पण नित प्रियतम पद ध्यावे ।
मोहे श्याम पिया मन भावे ।।

पढ़िए :- कृष्ण पर कविता “तुझ संग प्रीत लगाई कृष्णा”


रचनाकार  का परिचय

जितेंद्र कुमार यादव

नाम – जितेंद्र कुमार यादव

धाम – अतरौरा केराकत जौनपुर उत्तरप्रदेश

स्थाई धाम – जोगेश्वरी पश्चिम मुंबई

शिक्षा – स्नातक

“ श्री कृष्ण पर हिंदी कविता ” ( Hindi Veer Ras Ki Kavita ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *