वैज्ञानिक पर कविता :- थॉमस अल्वा एडिसन पर कविता | Hindi Poem On Scientist

वैज्ञानिक पर कविता आप पढ़ रहे हैं थॉमस अल्वा एडिसन को समर्पित ( Hindi Poem On Scientist ) ” वैज्ञानिक पर कविता “

Hindi Poem On Scientist
वैज्ञानिक पर कविता

वैज्ञानिक पर कविता :- थॉमस अल्वा एडिसन को समर्पित कविता

थॉमस अल्वा एडिसन ने जब
किया विद्युत बल्ब का आविष्कार
मात्र एक व्यक्ति के संकल्पों ने
किया है मानव जाति पे उपकार।।

जिसने हार को नहीं स्वीकारा
भले अनेकों बार हुआ विफल।
पता था उस महान विभूति को
रोशन होगा आने वाला कल।।

लोगो की नकारात्मक बातों से
नहीं जीवन में वह हुए विचलित।
हंसकर लोगों का किया सामना
दिया परिणाम जग को लिखित।।

मुश्किलों को सम्मान किया
डटे रहे लक्ष्य की डगर में।
उतार-चढ़ाव आते रहे मगर
नहीं रुके जीवन के सफर में।।

कुछ लोगों ने उन्हें सरफिरा कहां
कुछ ने हंसी उड़ा कर कहा पागल
समस्त लोगों के लिए बने बहरे
नहीं अपने हृदय को किया घायल

पहले से उन्हें यह ज्ञात था
नाम लिखेंगे अपना इतिहास में।
ईश्वर देख के हुआ मजबूर जब
प्रबल जिज्ञासा देखी प्रयास में।।

एक रोज मानव की मेहनत का
सूरज अंधेरी रातों में निकला।
देखकर यह अनोखा सा दृश्य
सभी लोगों का हृदय पिघला।।

लोग प्रफुल्ल होकर कहने लगे
थॉमस गुणवान और अनोखा है।
प्रयोगशाला में रातों को उन्होंने
परिश्रम में जीवन को झोंका है।।

चलो हम सभी मिलकर के
सच्चे दिल से एक काम करे।
जग को जिसने रोशन किया
बारम्बार उनको प्रणाम करे।।

पढ़िए :- हौसला बढ़ाने वाली कविता ” हौसलों के पंख लगाकर “


नमस्कार प्रिय मित्रों,

सूरज कुरैचया

मेरा नाम सूरज कुरैचया है और मैं उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सिंहपुरा गांव का रहने वाला एक छोटा सा कवि हूँ। बचपन से ही मुझे कविताएं लिखने का शौक है तथा मैं अपनी सकारात्मक सोच के माध्यम से अपने देश और समाज और हिंदी के लिए कुछ करना चाहता हूँ। जिससे समाज में मेरी कविताओं के माध्यम से मेरे शब्दों के माध्यम से बदलाव आए।

क्योंकि मेरा मानना है आज तक दुनिया में जितने भी बदलाव आए हैं वह अच्छी सोच तथा विचारों के माध्यम से ही आए हैं अगर हमें कुछ बदलना है तो हमें अपने विचारों को अपने शब्दों को जरूर बदलना होगा तभी हम दुनिया में हो सब कुछ बदल सकते हैं जो बदलना चाहते हैं।

“ वैज्ञानिक पर कविता ” ( Hindi Poem On Scientist ) आपको कैसी लगी ? वैज्ञानिक पर कविता के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे रचनाकार का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *