Hosla Par Kavita – आप पढ़ रहे हैं हौसले पर कविता :-

Hosla Par Kavita
हौसले पर कविता

Hosla Par Kavita

संघर्षों से निजात हेतु,
लेने पड़ते है कठिन फैसले। 
इसलिए हमेशा बढ़ाना है,
दूसरों की हिम्मत व हौसले। 

हौसला व हिम्मत,
है ऐसा हथियार।
नकारा भी हो जाते है,
काम करने के लिए तैयार। 

हौसला अफजाई से,
मिलता है बड़ा सम्बलन। 
काम करने की इच्छा होती है,
मन में नही आता विचलन। 

साहस हिम्मत हौसले से,
मुर्दे में भी आ जाती है जान।
हम तो जिंदा दिल इंसान है,
खूब बढ़ाएंगे आत्मसम्मान। 

निराशा भाव हो जब भी पैदा,
मन में जगाना है आशा।
तो बढ़ाओ उसका हौसला,
बोलो उससे मीठी भाषा। 

जीवन में सफलता है पाना,
तो नही खोना कभी हौसला।
आत्मविश्वास ही बदलता है,
तकदीर का फैसला।

चींटी चढ़ती है बार-बार,
गिरती है सौ बार।
पर नहीं छोड़ती हौसला,
आखिर लगती है बेड़ा पार। 

इसलिए हंसराज हंस कहे,
मत छोड़ो हौसला व सहास।
कोई भी नही हरा सकेगा,
रखो मन में पूरा यह विश्वास।

पढ़िए :- ऐ जिंदगी मुश्किलों को टाल | Hindi Poetry On Life


रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"

हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति ( रिसोर्स पर्सन ) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते।

मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ हौसले पर कविता ” ( Hosla Par Kavita ) आपको कैसी लगी? Hosla Par Kavita के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply