आप पढ़ रहे हैं ( Jivan Sathi Par Hindi Kavita ) जीवन साथी पर हिंदी कविता ” अर्धांगिनी ” :-

जीवन साथी पर हिंदी कविता

जीवन साथी पर हिंदी कविता

रब ने बनाई जोड़ी।
अर्धांगिनी, शर्मीली है थोड़ी।

जीवन दो पहियों की है गाड़ी।
प्रेम मशवरा से चले यह अगाड़ी।

पत्नी के प्यार भरे बोल
लगते है बड़े अनमोल।

उसका मिठास भरा उलाहना,
लगता है मुझे बचकाना।

रात दिन करती रहती है, वह सोच-विचार।

मैं कहता हूं, ईश्वर ने चोंच दी है, तो चूगा भी देगा,
तू मत कर इतना सोच-विचार।

सारे दिन अथक रहकर, घर पर करती है परिश्रम।
सब की ख्वाहिशें भी पूरी करती हरदम।

ईश्वर ने बेजोड़ दी है उसको ताकत।
अच्छे-अच्छे तुर्रम खां को भी देते है शिकस्त।

मन में नहीं रखती कोई रहस्य।
हर बात को कह देती है, करके हास्य।

ईश्वर की है अनुपम, अद्वितीय कृति।
हर इंसान की तरक्की, उन्नति की है शक्ति।

रचा है उसने ही सारा संसार,
सदा खुश रखती है, घर परिवार।

खुद दुख भी सहन करती है, अच्छे वक्त के लिए।
ईश्वर से यही अर्ज है, दुखों से दूर रखना, उसे सुख देने के लिए।


“रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"
हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते। मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ जीवन साथी पर हिंदी कविता ” ( Jivan Sathi Par Hindi Kavita ) के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply