आप पढ़ रहे हैं कसम पर कविता :-

Promise Poem In Hindi
कसम पर कविता

कसम पर कविता

जिंदगी में आए हो, तो कसमें लेनी पड़ेगी।
जीवन के हर मोर्चे पर, कसमें निभानी पड़ेगी।

कसम लेना है आसान, निभाना होता है भारी।
जीवन में हर आदमी की, भूमिका होती है न्यारी-न्यारी।

पिता, पति, मामा व चाचा, उस पर अलग-अलग है जिम्मेदारी।
हर भूमिका में सफल हो, इसकी करनी पड़ती है पुरी तैयारी।

दूसरों में विश्वास पैदा हो, इसके लिए लेते है शपथ।
शपथ पुरी नही होती तो, झेलनी पड़ती है नफरत।

सच्चा इंसान नही‌ लेता, कभी झूंठी कसम।
झूंठी कसम से रिश्तो में, आ जाते है गहरे जख्म।

प्राण जाए पर, वचन न जाए, इसे कहते है सच्ची प्रतिज्ञा।
कसम के समय,काम मे लेना चाहिए अपनी प्रज्ञा।

धोखेबाज चालबाज, जैसे संज्ञा शब्द का प्रयोग।
कसम नही निभाने वालों, के लिए होता है उपयोग।

जिंदगी शान से जीते है, जो होते है बात के धनी।
उनकी बात मे है दम, वहां काम नही करती मनी(धन)।

पढ़िए :- जिंदगी पर कविता | ऐ जिंदगी मुश्किलों को टाल


रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"

हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति ( रिसोर्स पर्सन ) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते।

मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ कसम पर कविता ” ( Promise Poem In Hindi ) आपको कैसी लगी? कसम पर कविता के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply