साक्षरता दिवस पर कविता | साक्षरता अभियान को समर्पित कविता | Vishwa Saksharta Diwas

8 सितम्बर को मनाये जाने वाले विश्व साक्षरता दिवस पर कविता ” सब पढ़ें,सब बढ़े ” :-

साक्षरता दिवस पर कविता

साक्षरता दिवस पर कविता

सब पढ़ें,सब बढ़े।

जगत में कोई ना रहे अनपढ़।
सब नर-नारी पढ़े और बढ़े।

यूनेस्को का यह ऐलान।
8 सितंबर साक्षरता का मान।

पहला विश्व साक्षरता दिवस 1966 में आया।
सबको शिक्षा और ज्ञान का वादा निभाया।

साक्षरता पढ़ना लिखना ही नही।
सबको जीने का मिले मान-सम्मान।

जीवन के जीने का सलीका।
शिक्षा से आता है समझ का तरीका।

हर नर -नारी का हो यह पैगाम।
खूब पढ़ो खूब बढ़ो।
देश में ना रहे कोई अनपढ़।

साक्षरता दिवस से करें सभी को साक्षर।
मैं और मेरे परिवार में नहीं रहेगा निरक्षर।

साक्षर व निरक्षर के अंतर को मिटाना है।
सबके मन में ज्ञान की ज्योति जलाना।

सब मिलकर गाए साक्षरता का गान।
जब बनेगा मेरा देश महान।

निरक्षरता का कलंक मिटाना है।
घर-घर साक्षरता पहुंचाना।

पढ़िए :- शिक्षक पर हिंदी कविता “मेरा प्यारा शिक्षक”


रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"

हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति ( रिसोर्स पर्सन ) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते।

मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ साक्षरता दिवस पर कविता ” ( Vishwa Saksharta Diwas Par Kavita ) आपको कैसी लगी? साक्षरता दिवस पर कविता के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *