हंसराज “हंस” जी द्वारा रचित सपने पर कविता ( Sapne Par Kavita ) :-

सपने पर कविता
Sapne Par Kavita

सपने पर कविता

जीवन में सपने देखना,
होता नही है बुरा।
मेहनत व सच्ची लगन से,
करना चाहिए उनको पुरा। 

क्योंकि सपने वो नहीं होते,
जो नींद में देखे जाते है।
सपने वो होते है,
जो नींद नही आने देते। 

पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब ने, \
देखा था एक सपना।
एक दिन बना के विमान,
देश के लिए उडाऊंगा अपना

सपने को पुरा करने हेतु,
बहुत झेले कष्ट हुए मजबूर।
कठिन मेहनत के बाद भी,
होने लगे थे चकनाचूर।

हिम्मत है मर्दा तो मदद ए  खुदा,
यकीन कर अपना।
एक दिन मिसाइल मैन,
बनकर पुरा किया सपना।

मुंगेरीलाल के तरह,
मत देखो हसीन सपने।
अथक परिश्रम व मेहनत से,
पूरे होते है सबके सपने।

पढ़िए :- हिंदी कविता सपनों की दुनिया


रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"

हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति ( रिसोर्स पर्सन ) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते।

मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ सपने पर कविता ” ( Sapne Par Kavita ) आपको कैसी लगी? ” सपने पर कविता ” के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply