Hindi Poem On Struggle आप पढ़ रहे हैं संघर्ष पर कविता :-

Hindi Poem On Struggle
संघर्ष पर कविता

संघर्ष पर कविता

संघर्षों से जीवन बनता।
मानव मे मानवता आती।

संघर्ष कुछ नया सिखाते।
जीवन मे नई राह लाते।

कोरोना महामारी दिखा रही है डरावने ख्वाब।
हम‌‌ सब मिलकर इसको देगे मुंहतोड़ जवाब।

आया है जलजला निकल जाएगा।
फिर से नई जिंदगी का इतिहास लिखा जाएगा।

हमारी नादानी ही पड़ रही है हम पर भारी।
हम सुधर जाए तो मिट जाएगी महामारी।

कभी नहीं छोड़ना है अपना घोंसला।
कभी नहीं छोड़ना है अपना हौंसला।

जीत पक्की है निराश ना हो।
आशा की धूरी पर टिकी है दुनिया सबको विश्वास हो।

पहले भी आई है कई महामारी।
मिलकर किया है संघर्ष मिटी है सारी।

निश्चिंत रहो, संघर्षशील रहो।
अब नही करनी कोई भी गलती,नही देनी है ढील।

लगातार करते रहना है संघर्ष।
चारों ओर जल्दी ही होगा हर्ष।

पढ़िए :- सकारात्मक सोच पर कविता | Sakaratmak Soch Par Kavita


रचनाकार का परिचय

हंसराज "हंस"

हंसराज “हंस” जी गत 30 वर्षो से अध्यापन का कार्य करवा रहे है। शिक्षा मे नवाचारों के पक्षधर है। “हैप्पी बर्थडे” “गांव का अखबार” इनके शैक्षिक नवाचार है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में संदर्भ व्यक्ति ( रिसोर्स पर्सन ) के रूप में 8-10 वर्षों का अनुभव रखते है। तात्कालिक मुद्दों, जयंतियों व सामाजिक कुरीतियों पर आलेख लिखते रहते।

मौलिक लेख विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व देश व प्रदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई वेबीनारो व फेसबुक लाइव प्रसारण पर विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने मौलिक विचारों का प्रकटीकरण करते रहते है। शिक्षक संगठन व सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए निरंतर सामाजिक सुधारों की ओर अग्रसर है।

“ संघर्ष पर कविता ” ( Hindi Poem On Struggle ) आपको कैसी लगी? संघर्ष पर कविता के बारे में कृपया अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिससे लेखक का हौसला और सम्मान बढ़ाया जा सके और हमें उनकी और रचनाएँ पढ़ने का मौका मिले।

यदि आप भी रखते हैं लिखने का हुनर और चाहते हैं कि आपकी रचनाएँ हमारे ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचे तो लिख भेजिए अपनी रचनाएँ hindipyala@gmail.com पर या फिर हमारे व्हाट्सएप्प नंबर 9115672434 पर।

हम करेंगे आपकी प्रतिभाओं का सम्मान और देंगे आपको एक नया मंच।

धन्यवाद।

Leave a Reply